Sharing Is Caring:

लखनऊ, 13 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र रिशभ अग्रवाल ने यूनिफाइड इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह ओलम्पियाड यूनीफाइड काउन्सिल, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस प्रतिभाशाली छात्र को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस ओलम्पियाड में कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने अपने शानदार प्रदर्शन से सिद्ध कर दिया कि वह आगे चलकर अपनी बौद्धिक प्रतिभा व ज्ञान के बलबूते देश का नाम रोशन करने को तत्पर है। ओलम्पियाड के आयोजकों ने रिशभ की बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए नगद पुरस्कार के साथ ही गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रिशभ ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों व विद्यालय के प्रेरणादायी वातावरण को दिया है।

      सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने विज्ञान, कम्प्यूटर टैक्नोलॉजी, इण्टरनेट एवं साइवर स्पेस, एस्ट्रोनॉमी आदि विषयों की अनेक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। 

Sharing Is Caring: