ग्लेन मैक्सवेल ने ऋतुराज गायकवाड़ के तूफानी शतक पर फेरा पानी, ऑस्ट्रेलिया ने जीता तीसरा मैच
Sharing Is Caring:

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 5 विकेट से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 222 रन बनाए।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल के शतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 104 रन बनाए। भारत के लिए रवि बिश्नोई ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।

223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को ट्रेविस हेड और हार्डी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। हार्डी 12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 47 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद ट्रेविस हेड 18 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान ने उन्हें आउट किया। रवि बिश्नोई ने जोश इंग्लिस को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मार्कस और मैक्सवेल के बीच अच्छी साझेदारी हुई। स्टॉयनिस 21 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड खाता भी नहीं खोल सके। ग्लेन मैक्सवेल ने ट्रेविस हेड के साथ 80 से ज्यादा रन की साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी दो ओवर में 45 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 48 गेंद में 104 और मैथ्यू वेड 16 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज के शतक की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 222 रन बनाए। भारत के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 123 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 14 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 6 रन बनाए। ईशान किशन खाता भी नहीं खोल सके। उन्होंने 5 गेंद खेली। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज के बीच तीसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हुई। सूर्यकुमार 29 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा के बीच 59 गेंद में नाबाद 141 रन की साझेदारी हुई। तिलक वर्मा 31 और ऋतुराज 57 गेंद में 123 रन बनाकर नाबाद लौटे। गायकवाड़ ने अपनी पारी में 7 छक्के और 13 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेसन बेहरेनडॉर्फ, केन रिचर्डसन और आरोन हार्डी ने 1-1 विकेट लिया।

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *