महिला क्रिकेट में गोल्ड जीत भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 19 रन से हराया
Sharing Is Caring:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है।

भारत ने सोमवार को हांग्जो के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड में श्रीलंका को 19 रन से शिकस्त दी। भारत ने 117 रन का लक्ष्य रखा और जवाब में श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक रन हसिनी परेरा (25) ने बनाए। नीलाक्षी डी सिल्वा ने 23 और ओशादी रणसिंघे ने 19 रन का योगदान दिया। इन तीनों को छोड़कर अन्य श्रीलंकाई प्लेयर 15 का आंकड़ा भी पार नहीं सकीं। कप्तान चमारी अटापट्टू 12 और अनुष्का संजीवनी 1 रन ही जुटा पाईं। भारत के लिए तितास साधु ने तीन जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर और देविका वैद्य ने एक-एक शिकार किया।

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतने के बाद 7 विकेट गंवाकर 116 रन जुटाए। पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा 9 के निजी स्कोर पर आउट हुईं। इसके बाद स्मिति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभाला और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। मंधाना के रूप में भारत को 89 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा, वह 46 रन पर आउट हुईं। मंधाना के आउट होने के बाद भारतीय टीम बुरी तरह लड़खड़ाई, ऋचा घोष 9, कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 और पूजा वस्त्राकर 2 के निजी स्कोर पर आउट हुईं। दूसरे छोर पर बैटिंग कर रही जेमिमा भी अंतिम ओवर में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में 42 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौटीं।

IND W vs SL W Score

SLW 97/8 (20)

INDW 116/7 (20)

2:45 PM: भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया। राजेश्वरी गायकवाड़ ने अंतिम ओवर में महज पांच रन खर्च किए और सुगंधिका कुमारी (5) को स्टंप आउट कराया। इनोशि प्रियदर्शनी और उदेशिका प्रबोधनी एक-एक रन बनाकरा नाबाद रहीं।

2:35 PM: India vs Sri Lanka Live Score- देविका वैद्य ने 19वें ओवर में पांच रन दिए और एक शिकार किया। कविशा दिलहरी ने आखिरी गेंद पर ऋचा को कैच थमाया। श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 25 रन चाहिए।

2:30 PM: India vs Sri Lanka Live Score- श्रीलंका को झटका झटका ओशादी रणसिंघे के तौर पर लगा है। उन्हें दीप्ति शर्मा ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर तितास साधु के हाथों कैच कराया। रणसिंघे ने 26 गेंदों में 19 रन बटोरे। उन्होंने 2 चौके लगाए।

2:23 PM: India vs Sri Lanka Live Score- पूजा वस्त्राकर ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने नीलाक्षी डी सिल्वा को 17वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया। नीलाक्षी ने 34 गेंदों में 23 रन जुटाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का मारा। ओशादी रणसिंघे 19 और कविशा दिलहरी 1 रन बनाकर क्री पर हैं।

2:10 PM: India vs Sri Lanka Live Score- 14 ओवर में श्रीलंका ने बटोरे 8 रन। इस दौरान रणसिंघे ने दीप्ति शर्मा को चौका भी लगाया। ये जोड़ी भारत का सिरदर्द बढ़ा रही है।

2:07 PM: India vs Sri Lanka Live Score- 13वें ओवर में देविका वैद्य ने नीलाक्षी डी सिल्वा को आउट करने का पूरा प्रयास किया, मगर भारत को 5वां विकेट नहीं मिल पाया। भारत को नीलाक्षी का विकेट जल्द निकालना होगा।

2:03 PM: India vs Sri Lanka Live Score- 12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 58 रन। अब उन्हें 48 गेंदों पर जीत के लिए 59 रनों की दरकार है।

1:56 PM: India vs Sri Lanka Live Score- 10 ओवर के बाद श्रीलंका 50/4, आखिरी 10 ओवर में टीम को 67 रनों की दरकार। भारत गोल्ड मेडल से 6 विकेट दूर।

1:54 PM: India vs Sri Lanka Live Score- भारत को आखिरकार मिली चौथी सफलता। राजेश्वरी गायकवाड़ को एक और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में हसनी परेरा लौटी पवेलियन, उन्होंने बनाए 25 रन।

1:52 PM: India vs Sri Lanka Live Score- 10वें ओवर में हसनी परेरा ने इस बार राजेश्वरी गायकवाड़ को लगाया लंबा छक्का। वह अब 25 के निजी स्कोर पर पहुंच गईं है।

1:49 PM: India vs Sri Lanka Live Score- 9वें ओवर में नीलाक्षी डी सिल्वा ने अमनजोत कौर को डीप मिड विकेट की दिशा में लगाया शानदार छक्का। यह साझेदारी अब 24 रन की हो गई है, भारत को जल्द ही चौथा विकेट चटकाना होगा।

1:36 PM: India vs Sri Lanka Live Score- तितास साधु का एक और शानदार ओवर 7वें ओवर से खर्च किया मात्र एक रन। अभी तक 3 ओवर में तितास ने 2 रन खर्च कर तीन विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 मेडन ओवर भी डाला है।

1:36 PM: India vs Sri Lanka Live Score- चौका! पावरप्ले के आखिरी ओवर में हसनी परेरा ने पूजा वस्त्राकर को कुल तीन चौके लगाए। श्रीलंका के लिए पहला और 6ठां ओवर काफी अच्छा साबित हुआ, मगर बीच के चार ओवर में उन्होंने तीन विकेट गंवाए। 6 ओवर के बाद श्रीलंका 28/3

1:30 PM: India vs Sri Lanka Live Score- श्रीलंका कोतितास साधु ने दिया तीसरा झटका। चौथे ओवर में इस बार उन्होंने श्रीलंकाई कैप्टन अट्टापट्टू का शिकार कर भारत को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है। पहले ओवर को छोड़कर भारत ने अभी तक गजब की गेंदबाजी की है।

1:23 PM: India vs Sri Lanka Live Score- तितास साधु ने ओवर की चौथी गेंद पर विषमि गुणरत्ने को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। भारत के लिए यह शानदार ओवर रहा। विषमि गुणरत्ने खाता भी नहीं खोल पाईं।

1:19 PM: India vs Sri Lanka Live Score- भारत को मिली पहली सफलता, तीसरा ओवर लेकर आईं तितास साधु ने पहली ही गेंद पर अनुष्का संजीवनी को पवेलियन की राह दिखाई। हरमनप्रीत कौर ने पकड़ा शानदार कैच

1:18 PM: India vs Sri Lanka Live Score- पूजा वस्त्राकर की शानदार गेंदबाजी दूसरे ओवर से मात्र 1 ही रन खर्च किया। श्रीलंका 13 बिना किसी विकेट के नुकसान के।

1:12 PM: India vs Sri Lanka Live Score- भारतीय महिला टीम 117 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करने उतरी है, मगर टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर से दीप्ति शर्मा ने 12 रन खर्च किए।

1:02 PM: India vs Sri Lanka Live Score- भारत को गोल्ड मेडल जीतने के लिए 116 रन डिफेंड करने होंगे। वहीं श्रीलंका को 117 रन बनाने की जरूरत है। टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने 46 तो जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रनों की पारी खेलई।

12:54 PM: India vs Sri Lanka Live Score- जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में भारत के 6ठें विकेट का पतन, 42 के निजी स्कोर पर वह आउट हुईं।

12:50 PM: India vs Sri Lanka Live Score- स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह ढहती दिख रही है। अब पूजा वस्त्रकर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हुईं। भारत की आधी टीम 108 के स्कोर पर लौटी पवेलियन।

12:46 PM: India Women vs Sri Lanka Women Live Score- स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई है। ऋचा 9 तो अब कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 के निजी स्कोर पर आउट हुईं। भारत ने 105 पर खोया चौथा विकेट।

12:38 PM: India Women vs Sri Lanka Women Live Score- 17वां ओवर लेकर आईं इनोका राणावीरा की तीसरी गेंद पर स्वीप शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुईं ऋचा घोष। भारत को 102 के स्कोर पर लगा तीसरा झटका।

12:38 PM: India vs Sri Lanka Live Score- ऋचा घोष ने आते ही शुरू की कुटाई। 16वें ओवर की पांचवी गेंद पर जड़ दनदनाता हुआ छक्का। 16वें ओवर में भारत के 100 रन भी पूरे हुए।

12:33 PM: India Women vs Sri Lanka Women Live Score- स्मृति मंधाना के रूप में भारत को दूसरा झटका 89 के स्कोर पर लगा है। यह सलामी बैटर अर्धशतक से चूकीं और 46 के निजी स्कोर पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में विकेट गंवाया। अब रोड्रिग्स का साथ देने ऋचा घोष आईं है।

12:25 PM: Ind W vs SL W Live Score- जेमिमा ने भी खोले हाथ, 13वें ओवर की चौथी गेंद पर लगाया अपनी पारी का चौथा चौका। वह अब 29 के निजी स्कोर पर पहुंच गई है। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर मंधाना ने भी अपनी पारी का चौथा चौका लगाया है। मंधाना 42 के निजी स्कोर पर बैटिंग कर रहीं है।

12:20 PM: India Women vs Sri Lanka Women Live Score- 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्मृति मंधाना ने स्क्वॉयर लेग की दिशा में चार रन बटोरे। इसी के साथ मंधाना और रोड्रिग्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी भी पूरी हुई। 12 ओवर के बाद भारत 1 विकेट के नुकसान पर 69 रन। मंधाना 35 तो रोड्रिग्स 23 रन बनाकर क्रीज पर।

12:11 PM: India Women vs Sri Lanka Women Live Score- 10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। मंधाना और रोड्रिग्स के बीच 43 रनों की साझेदारी हो गई है। इन दोनों को अगले 5 ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचाना होगा। इस गोल्ड मेडल मैच में भारत 140-150 के स्कोर पर श्रीलंका को दबाव में डाल सकता है। पिच पर अच्छा टर्न हो रहा है और भारत के पास अच्छे स्पिनर हैं।

12:05 PM: India Women vs Sri Lanka Women Live Score- जेमिमा को मिले 4 रन। 9वां ओवर लेकर आईं चमारी अट्टापट्टू की दूसरी गेंद रोड्रिग्स के बल्ले का किनारा लेकर विकेट कीपर के पीछे सीमा रेखा के पार गई। 9 ओवर के बाद भारत 52/1, जेमिमा 17 और मंधाना 25 रन बनाकर क्रीज पर।

11:59 AM: India vs Sri Lanka Live Score- तेजी से एक रन चुराने के प्रयास में स्मृति मंधाना गिरी, मैदान पर फिजियो भी आए, हालांकि राहत की खबर यह है कि मंधाना ठीक है और वह बल्लेबाजी करना जारी रखेंगी।

11:56 AM: Ind W vs SL W Live Score- 7 ओवर के बाद भारत 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन। मंधाना 24 तो जेमिमा 7 रन बनाकर क्रीज पर।

11:51 AM: India vs Sri Lanka Live Score- छक्का! 6ठें ओवर की पांचवी गेंद पर स्मृति मंधाना ने छक्का जड़ इस ओवर को बड़ा बनाया। पावरप्ले के आखिरी ओवर से आए 12 रन।

11:49 AM: India Women vs Sri Lanka Women Live Score- चौका! पिछले कुछ ओवरों से श्रीलंकाई गेंदबाजों ने भारत पर दबाव बनाया था, इस प्रेशर को स्मृति मंधाना ने 6ठें ओवर की दूसरी गेंद पर फाइनल लेग की दिशा में चौका लगाकर कम किया है। मंधाना अब 13 के निजी स्कोर पर पहुंच गईं है।

11:44 AM: India vs Sri Lanka Live Score- पारी का चौथा ओवर लेकर आईं सुगंधिका कुमारी की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में शेफाली वर्मा स्टंप आउट हुई। भारत को लगा पहला झटका, शेफाली ने बनाए 9 रन। ये पिछले मेडन ओवर का दबाव था जो शेफाली ने कदमों का इस्तेमाल कर शॉट लगाया। अब स्मृति मंधाना का साथ देने जेमिमा रोड्रिग्स आईं है।

11:40 AM: India Women vs Sri Lanka Women Live Score- इनोशी प्रियदर्शनी ने पारी का तीसरा ओवर मेडन डाला। 6 गेंदों पर शेफाली वर्मा 1 भी रन नहीं बना पाई।

11:35 AM: India vs Sri Lanka Live Score- पारी का दूसरा ओवर लेकर आईं उदेशिका प्रबोधनी की तीसरी गेंद पर शेफाली वर्मा ने भी बटोरे चार रन। पहले दो ओवर के बाद भारत 13/0, शेफाली 8 और मंधाना 5 रन बनाकर क्रीज पर।

11:33 AM: India Women vs Sri Lanka Women Live Score- स्मृति मंधाना ने पहले ही ओवर की 5वीं गेंद पर कवर्स की दिशा में शानदार चौका लगाकर भारत की बाउंड्री का खाता खोला। पहले ओवर से आए 6 रन।

11:30 AM: India Women vs Sri Lanka Women Live Score- स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की भारतीय सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। श्रीलंका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत स्पिनर ओशादी रणसिंघे कर रही है।

11:25 AM: India Women vs Sri Lanka Women Live Score- भारत और श्रीलंका दोनों टीमें मैदान पर राष्ट्रगान के लिए उतर चुकी है। पहले दर्शकों से सभी खिलाड़ियों का परिचय कराया जा रहा है।

11:14 AM: India vs Sri lanka Live Score- इंडिया वर्सेस श्रीलंका प्लेइंग 11

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़

श्रीलंका महिला: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), विशमी गुणरत्ने, निलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, उदेशिका प्रबोधनी, ओशादी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, इनोशी प्रियदर्शनी, कविशा दिलहारी, सुगंधिका कुमारी

11:10 AM: India vs Sri lanka Live Score- इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यह फैसला थोड़ा हैरान कर देने वाला है। बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम में वापसी हो गई है। वह दो मैच के बैन के चलते प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थीं।

10:40 AM: India vs Sri lanka Live Score- टॉस जीतने वाली टीम क्या फैसला लेती है यह देखना दिलचस्प होगा। गेंद ने कल और आज के पहले गेम में काफी स्पिन ली, जिससे संकेत मिलता है कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी कठिन हो सकती है। हालांकि, बाद में बल्लेबाजी करने का फायदा यह है कि उन्हें पता होगा कि वास्तव में क्या टारगेट है। दोनों सेमीफाइनल लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते, बांग्लादेश ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए कांस्य पदक मैच जीता।

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *