वाद-विवाद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब सी.एम.एस. छात्र को
Sharing Is Caring:

लखनऊ, 18 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के कक्षा 12 के छात्र पियूष त्रिपाठी ने हिन्दी साहित्य महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित अन्तर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता का आयोजन एक स्थानीय विद्यालय द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग के अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया। सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्र ने विषय के विपक्ष में अपने विचार रखते हुए तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास व अभिव्यक्ति की क्षमता का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर शानदार सफलता अर्जित की। निर्णायक मंडल ने सी.एम.एस. छात्र की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने पियूष के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। इन्ही प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर अपने मेधात्व का परचम लहरा रहे हैं।

Sharing Is Caring:

Related post

Exit mobile version