Sharing Is Caring:

लखनऊ, 24 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 7 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष आई.ए.एस. में चयनित छात्रों में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र मनन अग्रवाल (46वीं रैंक), सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अनुजा त्रिवेदी (80वीं रैंक), सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र आदित्य श्रीवास्तव (236वीं रैंक), सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्र अमित गुप्ता (246वीं रैंक), सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र (379वीं रैंक), सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा साक्षी मोहन (572वीं रैंक) एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा अनुश्री सचान (633वीं रैंक) शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी है। इन छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Sharing Is Caring: