Sharing Is Caring:

लखनऊ, 7 जून। सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की छात्रा इशिता चौधरी को उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड, जर्मनी एवं अमेरिका के पाँच विश्वविद्यालयों द्वारा चयनित किया गया है, जो कि लखनऊ के लिए गौरव की बात है। इशिता को इंग्लैण्ड की क्वीन मेरी यूनिवर्सिटी, किंग्स कालेज, लंदन एवं यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण मिला है। इसके अलावा, जर्मनी के बर्लिन स्कूल ऑफ इनोवेशन एण्ड बिजनेस एवं अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सैन फ्रांसिस्को ने भी इस मेधावी छात्रा को अपने यहाँ पढ़ाई का ऑफर दिया है। इशिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

Sharing Is Caring: