Sharing Is Caring:

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि परिणीति और राघव का रोका हो गया है और अब वे दोनों 13 मई को सगाई करने वाले हैं।

हालांकि, परिणीति और राघव की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, सगाई की खबरों के बीच पपराजी ने परिणीति चोपड़ा को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया। इस दौरान, पपराजी ने उनसे पूछा भी कि ‘शादी कब है?’ हालांकि, परिणीति बिना कोई जवाब दिए अंदर चली गईं।

कब है परिणीति-राघव की शादी?
सूत्रों ने इंडिया टूडे को इस बात की जानकारी दी है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी साल अक्टूबर के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कपल के एक करीबी सूत्र ने कहा, “परिणीति और राघव का रोका हो गया है। दोनों बेहद खुश हैं। इस साल के अक्टूबर के अंत तक दोनों की शादी संपन्ना होने की संभावना है। हालांकि, दोनों किसी भी तरह की हड़बड़ी नहीं करना चाहते हैं। दोनों अपने काम को देखते हुए शादी की तारीख तय करेंगे।”

शादी में शामिल हो सकती हैं प्रियंका चोपड़ा
दिलचस्प बात ये है कि परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा अक्टूबर में भारत आ रही हैं। दरअसल, अक्टूबर में Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जब प्रियंका इवेंट अटेंड करने के साथ-साथ परिणीति की शादी में भी शामिल हो सकती हैं।

Sharing Is Caring:
Exit mobile version