Sharing Is Caring:

A Tribute to Senior Journalist Sanjeev Shukla: ND News के लखनऊ स्थानीय संपादक और प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव शुक्ला का 15 जून, 2025 सुबह 10:00 बजे दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से स्ट्रोक और लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और कई दिनों से कोमा में थे।

श्री शुक्ला पत्रकारिता जगत की उन दुर्लभ विभूतियों में से एक थे, जिनका जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्मनिष्ठा की मिसाल रहा। सरल स्वभाव और गहन बुद्धिमत्ता से परिपूर्ण संजीव शुक्ला ने अपने लेखन कौशल और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग के ज़रिए न केवल “ND News” को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया, बल्कि देशभर के विभिन्न समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और डिजिटल पोर्टलों को भी अपने योगदान से समृद्ध किया।

उनकी असामयिक मृत्यु से पत्रकारिता जगत को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई कर पाना कठिन है। वे न केवल एक योग्य पत्रकार थे, बल्कि एक सच्चे मार्गदर्शक, मित्र और प्रेरणास्रोत भी थे।

ND News परिवार श्री शुक्ला के इस असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे तथा इस कठिन समय में उनके परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे।

विनम्र श्रद्धांजलि💐
ॐ शांति 🙏

Sharing Is Caring:
Exit mobile version