Sharing Is Caring:

लखनऊ, 31 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की कक्षा-7 की प्रतिभाशाली छात्रा अनन्या यादव ने अन्तर-विद्यालयी आर्ट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने रंग व ब्रुश के माध्यम से अपनी रचनात्मकता सोच व कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। अनन्या की बनाई कलाकृति को निर्णायक मण्डल की भरपूर सराहना मिली। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रा को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. इस प्रकार की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. की इसी अनूठी शिक्षा पद्धति के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

Sharing Is Caring:
Exit mobile version