Sharing Is Caring:

लखनऊ, 7 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-8 के मेधावी छात्र रिषभ अग्रवाल ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित ‘स्टूडेन्ट टैलेन्ट रिवार्ड टेस्ट (रेजोस्टार्ट)’ में ऑल इण्डिया 5वीं रैंक अर्जित कर लखनऊ का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है। इस मेधावी छात्र को पुरस्कार में 5000 रूपये नगद, स्मार्टफोन, रु. 40,000 का छः दिवसीय शैक्षिक भ्रमण एवं 90 प्रतिशत स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस मेधावी छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। रेजोस्टार्ट प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित हुई, जिसमें सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं मेन्टल एबिलिटी विषयों में उत्कृष्टता के आधार पर देश में 5वीं रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। प्रतियोगिता का आयोजन शैक्षिक संस्था ‘रेजोनेन्स’, कोटा, राजस्थान द्वारा किया गया, जिसमें देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अखिल भारतीय स्तर पर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने व उनके ज्ञान व प्रतिभा को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु विशेष रूप से प्रयत्नशील है। इसी उद्देश्य हेतु सी.एम.एस. अपने छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करता है, जिसके फलस्वरूप सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Sharing Is Caring:
Exit mobile version