Sharing Is Caring:

लखनऊ, 29 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के कक्षा-7 की छात्रा आराध्या सिंह ने राज्य स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह चैम्पियनशिप वर्ल्ड मार्डन शोटोकन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में चौक स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित हुई। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इस होनहार बाल खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस चैम्पियनशिप में प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर कराटे में अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते दो गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है।सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। 

Sharing Is Caring:
Exit mobile version