Sharing Is Caring:

लखनऊ, 9 जून। शैक्षिक संस्था ब्रेन मंत्रा द्वारा आयोजित एबेकस गणित प्रतियोगिता में सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के पाँच मेधावी छात्रों रित्विज सिंह, अर्णव श्रीवास्तव, वार्निश, ध्रुव सिंह एवं अश्वत मौर्या ने गोल्ड मेडल जीतकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने एबेकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकालकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सभी पाँचो छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Sharing Is Caring:
Exit mobile version