Sharing Is Caring:

लखनऊ, 9 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-4 की छात्रा आराध्या साहू ने इण्टर-डिस्ट्रिक्ट जूडो चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह चैम्पियनशिप लखनऊ जिला जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने आराध्या को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में  सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी चुस्ती-फूर्ती, कौशल, तकनीक तथा दमखम के बलबूते गोल्ड मेडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है।

Sharing Is Caring:
Exit mobile version