Sharing Is Caring:

लखनऊ, 5 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) का 22 सदस्यीय छात्र दल 6-दिवसीय शैक्षिक यात्रा पर आज दुबई रवाना हुआ, जिसमें 20 छात्र एवं 2 शिक्षक शामिल हैं। छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती यासमीन खान एवं वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री सोमा चन्द्रा कर रही हैं। शारजाह की इस शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्र प्रकृति की विशालता, व्यापकता व सौन्दर्य से तो परिचित होंगे ही, साथ ही दुबई फाउण्टेन, मिराकल गार्डेन, डेजर्ट पार्क, अक्वेन्चर वाटर पार्क, नेशनल पार्क, वाइल्डलाइफ सेन्टर, साइंस म्यूजियम, हेरिटेज एरिया आदि देखने जायेंगे। सी.एम.एस. छात्रों की यह यात्रा उनके ज्ञान व व्यक्तित्व विकास में सहायक होगी, साथ ही विविधता में एकता का महत्व से भी रूबरू करायेंगी। यह छात्र दल 10 मई को लखनऊ लौटेगा।

      सिटी मोन्टेसरी स्कूल अपने छात्रों को देश-विदेश की शैक्षिक यात्राओं में भाग लेने के अधिक से अधिक अवसर प्रदान कराता है। इस तरह की शैक्षिक यात्राओं का उद्देश्य भावी पीढ़ी का सामान्य ज्ञान बढ़ाना, स्वस्थ मनोरंजन तथा विश्वव्यापी दृष्टिकोण विकसित करना है। श्री शर्मा ने कहा कि आज दुनिया एक ग्लोबल विलेज का स्वरूप धारण कर चुकी है तथापि छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों, सभ्यता व विभिन्न विचारों से रूबरू कराकर उनके दृष्टिकोण को विश्वव्यापी बनाना आज की महती आवश्यकता है।

Sharing Is Caring:
Exit mobile version