बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला होंगी जौनपुर से बसपा प्रत्याशी, पूर्व आईएएस कृपाशंकर मछलीशहर से लड़ेंगे
Sharing Is Caring:

:बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बसपा ने जौनपुर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाने का फैसला कर लिया है। जौनपुर में मंगलवार को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय बैठक में इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

मंडल प्रभारी धनश्याम सिंह खरवार ने इसकी पुष्टी की है। वहीं, जौनपुर की दूसरी सीट मछली शहर से कृपाशंकर सरोज को टिकट दिया गया है। वह पंजाब कॉडर के पूर्व आईएएस हैं। श्रीकला को बसपा का टिकट भाजपा के लिए भी बड़ा झटका है। श्रीकला इस समय भाजपा की सहयोगी अपना दल से जौनपुर की जिला पंचायत सदस्य हैं।

जौनपुर बसपा की जीती हुई सीट है। वर्ष 2019 में श्याम सिंह यादव सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार थे और उन्होंने भाजपा के केपी सिंह को 80936 वोटों से हराया था। बसपा श्याम सिंह यादव का टिकट काटकर धनंजय सिंह की पत्नी को देने जा रही है। श्रीकला सिंह जौनपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। बसपा द्वारा उन्हें टिकट दिए जाने के फैसले के बाद जौनपुर सीट की लड़ाई रोचक हो जाएगी। धनंजय सिंह बसपा के टिकट पर 2009 में सांसद चुने गए थे।

जौनपुर सीट पर सभी पार्टियों ने नया उम्मीदवार दिया है। भाजपा ने केपी सिंह के स्थान पर कृपा शंकर सिंह को टिकट दिया है। सपा ने बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है। बसपा द्वारा धनंजय की पत्नी श्रीकला सिंह को टिकट दिए जाने के बाद सभी दलों के उम्मीदवार नए हो गए हैं।

इस बार फिर धनंजय सिंह खुद लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। जिस दिन भाजपा ने जौनपुर से कृपाशंकर सिंह के नाम का ऐलान किया, उसी दिन धनंजय ने अपने लड़ने की घोषणा की थी। इसके दो दिन बाद ही रंगदारी और अपहरण के मामले में उन्हें कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। सजा के बाद धनंजय सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें चुनाव से रोकने के लिए ही षड्यंत्र रचा गया है।

Sharing Is Caring:

Related post