Sharing Is Caring:

गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) की तैयारी को लेकर सभी राज्यों को एडवाइजरी (Advisory) जारी की है. इसके तहत राज्य सरकारों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. हनुमान जयंती 6 अप्रैल को मनाई जाएगी.

दरअसल, रामनवमी पर बिहार और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हिंसा के बाद से केंद्र सरकार पहले से ही अलर्ट मोड पर है. इसलिए पहले ही सभी राज्यों को त्योहार के दौरान कड़ी निगरानी के निर्देश दे दिए गए हैं. इस बार केंद्र किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं करेगी. 

Sharing Is Caring:
Exit mobile version