Sharing Is Caring:

लखनऊ, 6 अप्रैल। सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की मेधावी छात्रा भाव्या आदिच्य ने उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड, अमेरिका एवं आस्ट्रेलिया के पन्द्रह प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। भाव्या को इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो, यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम, एस्टन यूनिवर्सिटी, न्यूकैसल यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ एसेक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ डंडी, यूनिवर्सिटी ऑफ चेस्टर, यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग, ब्रूनेल लंदन यूनिवर्सिटी, अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस, शिकागो एवं आस्ट्रेलिया की आर.एम.आई.टी., मैक्वेरी यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी, यूनिवर्सिटी ऑफ एडीलेड व यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है। यह मेधावी छात्रा अब विदेश में अपनी पसंद के विश्वविद्यालय में उच्चशिक्षा प्राप्त कर सकती है। सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने भाव्या के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्रों ने स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

Sharing Is Caring:
Exit mobile version