Sharing Is Caring:

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या का राम मंदिर अब सोने से जगमगाने लगा है, जिससे इसकी भव्यता और भी बढ़ गई है। 5 जून को होने वाली दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मंदिर के शिखर पर सोने की परत चढ़ाई गई है, जो दूर से ही अपनी चमक बिखेर रही है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार, 1 जून को मंदिर के नए सोने से सजे शिखर की तस्वीरें जारी कीं, जो देखने में बेहद आकर्षक और भव्य लग रही हैं। मंदिर के गुंबद पर सोने की परत चढ़ाने का कार्य सोमवार को पूरा हुआ, और यह काम विशेषज्ञों की निगरानी में किया गया। सोने की परत चढ़ने से मंदिर की सुंदरता में और वृद्धि हो गई है।

सोने से सजी मंदिर की यात्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, 14 अप्रैल 2025 को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर पर विधिवत रूप से कलश की स्थापना की गई थी। इसके बाद, इस पर सोने की परत चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो अब पूरी हो गई है।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्सव का माहौल

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। पूरे मंदिर परिसर को फूल-मालाओं, दीपों और झंडों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

तीर्थ क्षेत्र में 3 जून को सुबह 6:30 बजे से दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हो चुकी है, जो 5 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान राम मंदिर को सुंदर रोशनी से सजाया गया है, जिससे पूरी अयोध्या रोशन हो उठी है।

Sharing Is Caring:
Exit mobile version