Sharing Is Caring:

UP Film City: यमुना एक्सप्रेसवे के पास उत्तर प्रदेश में एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी बनाई जा रही है, जिसमें फिल्म निर्माण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस फिल्म सिटी में एक विशेष फिल्म इंस्टीट्यूट भी स्थापित किया जाएगा, जो विभिन्न फिल्मी विधाओं में प्रशिक्षण देने का काम करेगा। इससे न केवल फिल्म निर्माण क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत और कौशल को भी बढ़ावा मिलेगा।

फिल्म इंस्टीट्यूट में मिलेगी यह प्रशिक्षण:

इस इंस्टीट्यूट में युवाओं को अभिनय, पटकथा लेखन, संपादन, वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स), कैमरा संचालन, लाइटिंग, फैशन, मीडिया और मास कम्युनिकेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह फिल्म इंस्टीट्यूट फिल्म उद्योग से जुड़ी हर आवश्यक दिशा में शिक्षा और अनुभव प्रदान करेगा, जिससे प्रशिक्षित युवा आसानी से इस क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत कर सकेंगे।

फिल्म सिटी का पहला चरण:

इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में यमुना एक्सप्रेसवे के पास 230 एकड़ क्षेत्र में फिल्म सिटी का विकास किया जाएगा, जिसमें लगभग 1,510 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में अगले तीन वर्षों में विभिन्न स्टूडियो और फिल्म इंस्टीट्यूट का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

कंपनी के जीएम, राजीव अरोड़ा ने बताया कि फिल्म इंस्टीट्यूट का निर्माण 3 लाख वर्ग फीट में किया जाएगा और इसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। खासकर यमुना एक्सप्रेसवे और इसके आसपास के क्षेत्रों के युवा को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर दिए जाएंगे। इसके साथ ही, यहां फिल्म महोत्सवों, प्रदर्शनियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जो क्षेत्रीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देंगे।

Sharing Is Caring:
Exit mobile version